लेटेस्ट न्यूज़

यूपी सरकार में अधिकारी बने रिंकू सिंह क्यों नहीं पहुंच पाए थे लखनऊ? सीएम योगी के रिएक्शन के बाद क्रिकेटर ने ये कहा

क्रिकेटर रिंकू सिंह बने यूपी में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO). नियुक्ति पत्र समारोह में न पहुंच पाने पर रिंकू ने सीएम योगी का जताया आभार, बताया KKR के साथ थे बिजी.

ADVERTISEMENT

Photo: CM Yogi and Rinku Singh
Photo: CM Yogi and Rinku Singh
social share
google news

भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह अब उत्तर प्रदेश सरकार में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO) के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. लखनऊ के लोकभवन में आयोजित विशेष नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल न हो पाने के बाद, अब रिंकू सिंह ने खुद सामने आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है और अपनी अनुपस्थिति का कारण बताया है.