UP में किन सरकारी स्कूलों का नहीं होगा विलय? School Merger की पूरी तस्वीर साफ, मंत्री संदीप सिंह ने बताये ये नियम
UP School Merger News: यूपी में सरकारी प्राथमिक स्कूलों के विलय (मर्जर) को लेकर विपक्ष की आलोचना के बीच बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बड़ा ऐलान किया है. पूरी रिपोर्ट नीचे खबर में पढ़ें.
ADVERTISEMENT

UP School Merger News: उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राथमिक स्कूलों के विलय (मर्जर) को लेकर विपक्ष की आलोचना के बीच, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने भरोसा दिलाया है कि शिक्षकों के पद खत्म नहीं किए जाएंगे और छात्र-शिक्षक अनुपात (जितने छात्र उतने शिक्षक) बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ने पर नई नियुक्तियां की जाएंगी. गुरुवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए संदीप सिंह ने समझाया कि विलय का मकसद शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करना है और इससे छात्रों को कोई परेशानी नहीं होगी. सरकार के इस ऐलान के बाद यूपी की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने इसे अपनी जीत बताया है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने X पर कहा, "स्कूल मर्जर का फैसला वापस लेना, ‘पीडीए पाठशाला’ आंदोलन की महाजीत है. शिक्षा का अधिकार अखंड होता है और रहेगा. शिक्षा विरोधी भाजपा की ये नैतिक हार है."