IAS परीक्षा में Rank-1 लाने वालीं इलाहाबाद की शक्ति दुबे ने कहां से की है पढ़ाई, कौनसे थे उनके ऑप्शनल सब्जेक्ट
Who is Shakti Dubey: UPSC 2024 में टॉप करने वाली प्रयागराज की शक्ति दुबे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जानिए उन्होंने कहां से की पढ़ाई, कब से कर रही थीं तैयारी और क्या था उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट.
ADVERTISEMENT

UPSC CSE Topper Shakti Dubey
Who is Shakti Dubey: सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रयागराज निवासी शक्ति दुबे की जमकर चर्चा है. आपको बता दें कि प्रयागराज की शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा को टॉप किया है. शक्ति दुबे को देशभर में नंबर एक रैंक मिली है. शक्ति दुबे ने बताया है कि वह साल 2018 से सिविल सेवा परीक्षा का तैयारी कर रही थीं. इस बीच शक्ति दुबे के बारे में तमाम लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं. आइए हम आपको खबर में आगे बताते हैं कि शक्ति दुबे ने कहां से पढ़ाई की है?