Karwa Chauth 2024: 20 या 21 अक्टूबर कब मनाया जाएगा करवा चौथ? नोट करें सही डेट और व्रत के नियम
पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर शरू होगी. चतुर्थी तिथि का समापन अगले दिन 21 अक्टूबर सोमवार सुबह 04 बजकर 18 मिनट पर हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Karwa Chauth Date
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ शादीशुदा महिलाओं का खास त्योहार है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद को देखकर व्रत तोड़ती हैं. इस बार करवा चौथ को लेकर थोड़ी असमंजस बनी हुई है कि यह 20 (अक्टूबर) को मनाया जाएगा या 21 तारीख को.आइए जानें करवा चौथ की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम.