UPTak Baithak Logo

ईद के मौके पर जब ताजमहल में अदा की गई नमाज तो ऐसा था माहौल, ASI ने किया था ये बड़ा काम

उत्तर प्रदेश के आगरा गुरुवार को ईद उल फितर पर ताजमहल में नमाज अदा की गई. इस दौरान हजारों लोग ताजमहल की शाही मस्जिद में पहुंचे. सभी नमाजियों ने देश में अमन और चैन के लिए दुआएं मांगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Agra Tajmahal News: उत्तर प्रदेश के आगरा गुरुवार को ईद उल फितर पर ताजमहल में नमाज अदा की गई. इस दौरान हजारों लोग ताजमहल की शाही मस्जिद में पहुंचे. सभी नमाजियों ने देश में अमन और चैन के लिए दुआएं मांगी. नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी. आपको बता दें कि ईद के अवसर पर पुरातत्व विभाग ने ताजमहल में सुबह 7 से 9 बजे तक एंट्री फ्री रखी थी. मगर मुख्य मकबरे तक जाने के लिए पर्यटकों को अनुमति नहीं थी. इस दौरान ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.