UPTak Baithak Logo

महाशिवरात्रि पर ताजमहल के पीछे शिव तांडव कर रहे थे पवन बाबा, फिर पुलिस ने किया ये हाल

महाशिवरात्रि के मौके पर आगरा में ताजमहल के पीछे मेहताब बाग पर जलाअभिषेक और आरती की गई. इस मौके पर मेहताब बाग में शिवतांडव नृत्य भी किया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Agra Tajmahal News: महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष उपासना की जाती है. वहीं, महाशिवरात्रि के मौके पर आगरा में गजब का नजारा देखने को मिला. बता दें कि आगरा में ताजमहल के पीछे मेहताब बाग पर जलाअभिषेक और आरती की गई. इस मौके पर मेहताब बाग में शिवतांडव नृत्य भी किया गया.