लेटेस्ट न्यूज़

जब अचानक स्कूल पहुंचीं लखीमपुर खीरी की तेज-तर्रार DM दुर्गा शक्ति नागपाल, फिर जो किया उसकी खूब हो रही चर्चा

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है जिसमें वह छोटे बच्चों को पढ़ाती हुई नजर आ रही हैं.

ADVERTISEMENT

IAS Durga shakti Nagpal
IAS Durga shakti Nagpal
social share
google news

लखीमपुर खीरी की तेज-तर्रार जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. IAS दुर्गा शक्ति नागपाल कभी एक्शन मोड में नजर आती हैं, तो कभी वह बच्चों को पढ़ाती हुई नजर आती हैं. हाल ही में दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं, जिनमें वह छोटे बच्चों को पढ़ाती हुई नजर आ रही हैं. कुछ तस्वीरों में वह ग्रीन बोर्ड पर छात्रों को मात्रा पढ़ना और लिखना सिखा रही हैं. वहीं, दूसरी तस्वीरों में बच्चों के साथ बैठकर उन्हें लिखना भी सिखाती हुई नजर आ रही हैं.