मेरठ से आनंद विहार नमो भारत और अनरिजर्व्ड ट्रेन के किराए में है कितना फर्क, ये आंकड़ा देख चौंक जाएंगे
Namo Bharat Train Fare: नमो भारत ट्रेन से अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 40 मिनट में. आनंद विहार और न्यू अशोक नगर से कनेक्टिविटी के बाद जानें अनरिजर्व्ड और नमो भारत ट्रेन का किराया.
ADVERTISEMENT

Namo Bharat Train
Namo Bharat Train Fare: दिल्ली से नमो भारत ट्रेन के शुरू होने के बाद अब आप यूपी के मेरठ मात्र 40 मिनट में पहुंच सकते हैं. यह ट्रेन पहले यूपी के साहिबाबाद और मेरठ साउथ तक चलती थी. मगर अब इसकी कनेक्टिविटी दिल्ली के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर से भी हो गई है. आइए आज हम आपको खबर में आगे इस बात की जानकारी देते हैं कि आनंद विहार से अगर आप मेरठ तक अनरिजर्व्ड ट्रेन में जाते हैं तो कितना किराया देने होगा और आप नमो भारत से जाते हैं, तो फिर कितनी रकम चुकानी होगी?