सिद्धार्थनगर में नाबालिग लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद BJP नेता गौरीशंकर अग्रहरी के साथ क्या हुआ?
UP News: यूपी के सिद्धार्थनगर में रविवार के दिन एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने हड़कंप मचा कर रख दिया. दरअसल ये अश्लील वीडियो था और इसमें भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रहरी नजर आ रहे थे.
ADVERTISEMENT

Siddharthnagar news
UP News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले से भाजपा नेता का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो मे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर अग्रहरी एक नाबालिग लड़की के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं. वह उसके साथ अश्लील हरकत कर रहे हैं. इस अश्लील वीडियो के वायरल होते ही वर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष को इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय से बात करके, सिद्धार्थ नगर जिले के जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर अग्रहरी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्काषित कर दिया.