UPTak Baithak Logo

हाथरस सत्संग में भगदड़ के बाद सूरजपाल उर्फ भोले बाबा को पहली बार कैमरे पर देखिए, क्या क्या बोल दिया

UP News: 2 जुलाई को हुए हाथरस कांड के बाद से बाबा गायब था. अब सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा मीडिया के सामने आया है. इस दौरान उसने एक बार फिर सत्संग में मची भगदड़ का जिम्मेदार उपद्रवियों को ठहराया है.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

हादसे के बाद से गायब था बाबा सूरजपाल.

point

सत्संग में मची भगदड़ से हुई थी 121 लोगों की मौत.

point

बाबा ने हादसे के लिए ठहराया उपद्रवियों को जिम्मेदार.

UP News: हाथरस कांड के बाबा सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा आखिरकार 121 लोगों की मौत के बाद सामने आया. बाबा ने सत्संग में मची भगदड़ का आरोप एक बार फिर उपद्रवियों पर थोप दिया. बाबा ने कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा. इस दौरान बाबा ने अपने भक्तों से कहा कि वह सभी शासन और प्रशासन पर अपना भरोसा बनाए रखे.