लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी फराह संग शादी की 25वीं सालगिरह का सेलिब्रेशन बन गया वसीम का आखिरी पल, नाचते हुए गिरने का पूरा वीडियो दर्दनाक!

Bareilly Viral News: बरेली में शादी की 25वीं सालगिरह पर डांस करते वसीम की दिल का दौरा पड़ने से मौत. केक काटने का सपना अधूरा, वायरल वीडियो में कैद हुआ आखिरी पल.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
google news

Bareilly News: बरेली के एक मैरिज हॉल में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे 50 वर्षीय जूता कारोबारी वसीम सरवत की अचानक मौत हो गई. वसीम अपनी पत्नी फराह के साथ मंच पर डांस कर रहे थे, लेकिन इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे स्टेज पर ही गिर गए. शादी की 25वीं सालगिरह का केक काटने का वसीम का सपना अधूरा रह गया और कुछ ही सेकंड में उनकी सांसें थम गईं. इस हादसे ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग उसे लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.