लेटेस्ट न्यूज़

देवबंद के विशाल ने कशिश से की थी लव मैरिज, बिना बताए घर पहुंचा तो उसी के दोस्त संग आपत्तिजनक हाल में मिली फिर हुआ कांड

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के देवबंद में दिल दहला देने वाला मामला. पत्नी के अवैध संबंध देख युवक विशाल ने की आत्महत्या. बहनों ने भाभी और उसके प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Crime News
Saharanpur Crime News
social share
Google CTA

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित देवबंद से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां तीन बहनों के इकलौता भाई के संग जो हुआ वो दर्दनाक है. जानकारी मिली है कि विशाल नामक युवक ने युवती कशिश से पहले प्यार किया, फिर लव मैरिज की और 3 साल में ही इस हस्ती खेलती जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि युवक को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस मामले में अब मृतक विशाल की बहनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. खबर में आगे जानिए आखिर क्यों विशाल ने आत्महत्या की?