लेटेस्ट न्यूज़

बूंदाबांदी नहीं यूपी में होने जा रही है झमाझम बारिश, जानिए अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है, जिसके चलते लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिली…

ADVERTISEMENT

UP के इन इलाकों में आज होगी तेज और हल्की बारिश, IMD ने जारी की सूची
UP के इन इलाकों में आज होगी तेज और हल्की बारिश, IMD ने जारी की सूची
social share
google news

Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है, जिसके चलते लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. तापमान में गिरावट आई है और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई है. वहीं यूपीतक ने उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के प्रभारी और प्रमुख वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश से बातचीत की. इस दौरान मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाली 25 तारीख से मानसून यूपी में पूरी तरीके से दस्तक दे देगा. जहां अभी तक छुटपुट हल्की-फुल्की वर्षा हो रही है, अब वहां पर बारिश की सक्रियता बढ़ जाएगी.