UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की तेज रफ्तार... आज 8 जिलों में हैवी रेन का रेड अलर्ट, 40+ जगहों पर आंधी-तूफान और बारिश, स्कूलों में छुट्टियां
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की तेज रफ्तार जारी है, जिससे लखनऊ, अयोध्या, अमेठी, और गोंडा समेत 8 जिलों में रेड अलर्ट है. 40 से ज़्यादा जगहों पर बारिश और आंधी की संभावना. लखनऊ में स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता और भी तेज हो गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. राजधानी लखनऊ समेत 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है जबकि 40 से ज़्यादा जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है.
