यूपी में घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, जानें कब आएंगे नतीजे
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा (Ghosi Assembly Seat) में होने वाले उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है. दारा…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा (Ghosi Assembly Seat) में होने वाले उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है. दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के इस्तीफे के बाद खाली हुई घोसी विधानसभा में 5 सितंबर को वोटिंग होगी. वहीं 8 सितंबर को नतीजे आएंगे. बता दें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने पार्टी के साथ-साथ विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था. साथ ही दारा सिंह चौहान बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए थे.