लेटेस्ट न्यूज़

10-20 महिलाओं का समूह, 1 बड़ा सपना! यूपी में अब ग्रामीण महिलाएं भी चलाएंगी अपना कारोबार, मिलेगी ये सहायता

UPSRLM News: उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) चला रही है. इस योजना के तहत महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर छोटे व्यवसाय शुरू करती हैं और बिना गारंटी लोन, प्रशिक्षण और मार्केट से जुड़ाव जैसी सुविधाएं प्राप्त करती हैं.

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

UPSRLM News: उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. सरकार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) को सक्रिय रूप से संचालित कर रही है, जो केंद्र सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) योजना का हिस्सा है. इस पहल के तहत महिलाएं स्वयं सहायता समूह (SHG) बनाकर छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करती हैं. उन्हें प्रशिक्षण, बिना गारंटी ऋण और बाजार से जुड़ाव जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूती से आगे बढ़ा रही है.