UPSC, NEET, JEE, NDA, CDS की करनी है तैयारी तो ऐसे जुड़ें अभ्युदय योजना से, यहां पढ़ाएंगे IAS-IPS
उत्तर प्रदेश सरकार की अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को UPSC, NEET, JEE, NDA, CDS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मुफ्त कोचिंग प्रदान करती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू हुई यह योजना, अब ऑनलाइन आवेदन के साथ ब्लॉक स्तर तक विस्तारित हो रही है.
ADVERTISEMENT

Representative Image
UP Abhyudaya Yojana News: कहते हैं सही दिशा मिल जाए तो मंजिल भी दूर नहीं होती! यूपी सरकार के अभ्युदय योजना उसी दिशा की एक मजबूत शुरुआत है. अगर आप यूपीएससी, पीसीएस, जेईई या नीट जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक उम्मीद की किरण है मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना. अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाती है. यह योजना UPSC, NEET, JEE, NDA, CDS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक है.