यूपी में अब इन महिलाओं को हर महीने मिलेगी पेंशन, सीएम योगी ने मुफ्त इलाज और घर को लेकर भी कर दिया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में बड़ा बदलाव करते हुए मासिक पेंशन राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी है. इसके साथ ही पात्र महिलाओं को आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के जरिए पक्के घर का लाभ देने की भी घोषणा की गई है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं के हक में एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने इन वर्गों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन देने के लिए पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रति माह करने का निर्णय लिया है. पहले यह राशि 1,000 रुपये हुआ करती थी, जिसमें अब बढ़ोतरी कर दी गई है. 'योगी की पाती' के जरिए इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी शेयर की गई है.
