UPTak Baithak Logo

UP Monsoon Update: यूपी में क्यों नहीं हो रही मॉनसून की एंट्री? IMD के वैज्ञानिक डॉ. दानिश ने बताई वजह

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में दिन-ब-दिन भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है. भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि यह गर्मी अभी और बढ़ेगी क्योंकि इसके अभी कम होने के आसार नहीं दिखाई पड़ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update
social share
Google CTA

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में दिन-ब-दिन भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है. भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि यह गर्मी अभी और बढ़ेगी क्योंकि इसके अभी कम होने के आसार नहीं दिखाई पड़ रहे हैं. आने वाले पांच दिनों में तापमान और उमस का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद दानिश ने बताया कि तापमान अभी काफी ज्यादा रहेगा. साथ ही अगले पांच दिनों तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. दानिश ने आगे बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 47 तक पहुंच जाएगा.