लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 19 जनवरी को पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में 19 जनवरी को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच,समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग (IMD) ने 19 जनवरी के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में घने से घने कोहरे की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. विशेष रूप से तराई बेल्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में विजिबिलिटी गिरने से यातायात प्रभावित होने की संभावना है.

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, निम्नलिखित जिलों और उनके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है:

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर.

यह भी पढ़ें...

प्रशासन ने दी ये सलाह

घने कोहरे की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और इंडिकेटर्स का प्रयोग करने की सलाह दी है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है और कोहरे का असर मैदानी इलाकों में बना रहेगा.