लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: आज यूपी के इन 20+ जिलों में होगी झमाझम बारिश, 31 जुलाई तक ये अलर्ट हुआ जारी

यूपी में मॉनसून का दौर जारी है. लेकिन बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. प्रदेश में कहीं बारिश हो रही तो कहीं तेज धूप निकल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का दौर जारी है. लेकिन बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. प्रदेश में कहीं बारिश हो रही तो कहीं तेज धूप निकल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के भी चलने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो यूपी में बारिश का ये सिलसिला 31 जुलाई तक जारी रहेगा.