लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 28 जुलाई को मॉनसून का 'महा-अलर्ट', 7 में जिलों भयंकर तो 20 जनपद में भारी बारिश की चेतावनी जारी

UP Weather Update: यूपी में 28 जुलाई, 2025 को मॉनसून का महा-अलर्ट. मथुरा, आगरा सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और 50+ जिलों में गरज/वज्रपात की आशंका. लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा भी अलर्ट पर.

ADVERTISEMENT

UP Monsoon News, UP Monsoon Update, UP Weather news, up weather update, up imd update, imd update, up weather, up news, Lucknow Weather, Noida Weather, kanpur Weather, यूपी का मौसम, यूपी में बारिश, यूपी मॉनसून, यूपी आईएमडी अपडेट, आईएमडी अपडेट
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और मौसम विभाग ने 28 जुलाई 2025 के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है. यह अपडेट राज्य के बड़े हिस्से में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दे रहा है. राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी, पूर्वी और मध्य यूपी के 50 से अधिक जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है. वहीं, कुछ इलाकों में तो बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी है. यात्रियों और आम जनता को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें.