लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में पल-पल बदल रहा मौसम... जानें आज कहां होगी बारिश? आंधी-तूफान-बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. कभी धूप कभी बादल तो कभी बारिश ने ये सोचना मुश्किल कर दिया है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है.

ADVERTISEMENT

up-weather-today
up-weather-today
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. कभी धूप कभी बादल तो कभी बारिश ने ये सोचना मुश्किल कर दिया है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है. इस दुविधा को दूर करने के लिए भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी का मौसम सुहावना रहने वाला है. IMD ने मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत कई और जिलों में भारी बारिश की संभवना जताई है. वहीं कुछ जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.