बागपत की सानिया और दलित युवक सागर के प्यार का ये अंजाम आपको रुला देगा, दोनों ने इश्क करने की चुकाई भारी कीमत
बागपत में मजहब और जाति की दीवारों ने एक प्रेम कहानी को मौत की नींद सुला दिया. मुस्लिम युवती सानिया और दलित युवक सागर के रिश्ते को समाज ने नहीं अपनाया. ऑनर किलिंग के इस मामले में सानिया की हत्या कर दी गई, जबकि सागर अब भी लापता है.
ADVERTISEMENT

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत से ऑनर किलिंग का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. बागपत से सामने आई ये प्रेम कहानी आपका दिल झकझोर कर रख देगी. समाज की सोच और झूठी इज़्जत के नाम पर एक और प्रेम कहानी ने अपना दम तोड़ दिया है. आपको बता दें कि सानिया और सागर एक दूसरे से प्यार करते थे. सानिया एक मुस्लिम परिवार से थी और सागर दलित समुदाय से था. दोनों के बीच का ये रिश्ता उनकी मौत की वजह बन गया.