UP Weather Update: यूपी के 30 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है. 16 मई को नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज समेत प्रदेश के 30 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश हिस्सों के लिए आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा. इस दौरान धूल भरी तेज आंधी चलने की आशंका है जिसमें हवा की रफ्तार झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.