लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में जोरदार मॉनसूनी बारिश को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, अब ऐसा हो जाएगा मौसम

UP Weather Update: यूपी में फिर एक बार जोरदार मॉनसूनी बारिश होने जा रही है. मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट दिया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फिर एक बार राज्य के कई हिस्सों में जोरदार मॉनसूनी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वांचल के लिए अच्छी बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पूर्वी यूपी में 15 से 17 सितंबर के बीच भारी बारिश होने की संभावना है. 

मॉनसून ट्रफ का खिसकना:

मॉनसून ट्रफ (एक काल्पनिक रेखा जो कम दबाव वाले क्षेत्र को दर्शाती है) अब अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर मुजफ्फरनगर और हरदोई से होते हुए खिसक गई है. 

मॉनसून की वापसी की आहट:

मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिमी राजस्थान से वापस लौटना शुरू कर सकता है.

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम:

इस बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तट से दूर, बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र (low-pressure area) बन गया है.

पूर्वांचल में भारी बारिश:

यह कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ की तरफ जाएगा, जिसके प्रभाव से 15 सितंबर से उत्तर प्रदेश में बारिश फिर से बढ़ेगी. इसके चलते पूर्वांचल के कुछ जिलों में 15 से 17 सितंबर के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है.

लखनऊ में बारिश:

राजधानी लखनऊ में भी इस सिस्टम का असर दिखेगा. 15 से 18 सितंबर के बीच लखनऊ में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है.