UP Weather Update: अगले 7 दिनों के अंदर यूपी के मौसम में आ जाएगा ये बड़ा बदलाव, IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट
UP Weather Update: मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश में अगले 1 हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ बढ़ेगी गर्मी. मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अलर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और धीरे-धीरे सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं. मौसम विभाग के ताजा अनुमानों के मुताबिक, आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेशवासियों को चटक धूप और बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ेगा. राज्य में किसी भी सक्रिय मौसम तंत्र की कमी के चलते अब गर्मी की दस्तक साफ महसूस होने वाली है. इसका सीधा मतलब है कि अब बारिश या ठंडी हवाओं की गुंजाइश खत्म हो गई है और आसमान बिल्कुल साफ रहेगा.
