लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: 4 जून को यूपी में कई जगह होगी बारिश, इन 15 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

UP ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की पूरी संभावना है.

ADVERTISEMENT

up-weather today
up-weather today
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की पूरी संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. वहीं कुछ स्थानों पर मौसम की तीव्रता और अधिक हो सकती है. इससे तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.