लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में आज होगी खुशनुमा मॉनसूनी बारिश... इन 10+ जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. आज यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है. मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज यानी 13 सितंबर को प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यह बारिश उन इलाकों को राहत देगी, जहां अभी तक कम बरसात हुई है. इसे मॉनसून का आखिरी दौर माना जा रहा है, जो किसानों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.