UP Weather Update: यूपी में 15 से 17 सितंबर के बीच होगी बेतहाशा मॉनसूनी बारिश... मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट
UP Weather Update: यूपी में 15 से 17 सितंबर के बीच पूर्वांचल में भारी मॉनसूनी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब एक नया रंग दिखाने को तैयार है. मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वांचल के लिए अच्छी बारिश का अनुमान जताया है. बंगाल की खाड़ी में बने एक नए कम दबाव के क्षेत्र के कारण यूपी के कई हिस्सों में खासकर पूर्वांचल में 15 से 17 सितंबर के बीच भारी बारिश होने की संभावना है.