UP Weather Update: यूपी में कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं, अगले 2 दिनों के लिए घने कोहरे-शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
मंगलवार और बुधवार को उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों में बहुत घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

यूपी में अभी और तल्ख होंगे मौसम के तेवर, और गिरेगा पारा, जानें मौसम का पूरा हाल
उत्तर प्रदेश में फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. मंगलवार और बुधवार को उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों में बहुत घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पिछले दो दिनों से आसमान साफ होने और धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई. उत्तर भारत के कई हिस्सों में 30-31 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है.

