UPTak Baithak Logo

UP Weather: चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, IMD ने दिया ये अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं. IMD के मुताबिक, कल यानी 10 अप्रैल से मौसम में बड़े बदलाव दिख सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोग बाहर जाने से कतराने लगे हैं. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र की तरफ से राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं. IMD के मुताबिक, कल यानी 10 अप्रैल से मौसम में बड़े बदलाव दिख सकते हैं. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के सा-साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.