UP Weather Update: पूर्वी यूपी में 21 मार्च को बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया ये लेटेस्ट अपडेट
इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 21 मार्च को भी यूपी का मौसम सुहावना रहने वाला है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी में मौसम बिल्कुल सामान्य बना हुआ है. यहां सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है. हालांकि पूर्वी यूपी का हाल इसके ठीक उल्टा है. बता दें कि पूर्वी यूपी में बीते दो दिनों हल्की बारिश देखने को मिली है. ऐसे में यहां हल्की ठंड का असर देखने को मिल रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 21 मार्च को भी यूपी का मौसम सुहावना रहने वाला है. पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहने वाला है.