लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: होली से पहले यूपी में बारिश का यू-टर्न, वाराणसी समेत इन जिलों में अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 20 मार्च को पूर्वी यूपी के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather Latest Update: होली से पहले उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह निकलने वाली तेज धूप ने गर्मी का पारा बढ़ा दिया था. इस बीच पूर्वी यूपी में हुई बारिश के बाद से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 20 मार्च को पूर्वी यूपी के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर समेत 8 जिलों में बारिश देखने को मिली है. वहीं इन 8 जिलों में बादल गरजने और 30-40 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवा यानी आंधी चलने के आसार जताए गए हैं.