लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में बारिश के रेड अलर्ट के साथ इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी... खतरनाक मौसम को लेकर IMD ने ये कहा

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून बारिश के रेड अलर्ट के साथ बाढ़ की चेतावनी जारी. मौसम विभाग ने आधे से अधिक प्रदेश के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का कहर लगातार जारी है और अब बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने कल यानी 6 अगस्त के लिए बिजनौर और ज्योतिबा फुले नगर (अमरोहा) के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही, बिजनौर और बरेली समेत 6 जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट भी घोषित किया गया है. लोगों को खास सावधानी बरतने और निचले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है.