UP Weather Update: यूपी में 6 अगस्त को मॉनसून का खतरा... रेड अलर्ट के साथ 30 जिलों में घनघोर बारिश, 50+ में बिजली गिरने का अलर्ट
UP Weather Update: यूपी में 6 अगस्त को मॉनसून अपना रौद्र रूप दिखाएगा. मौसम विभाग ने आधे से अधिक प्रदेश के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का कहर जारी है. मौसम विभाग ने कल यानी 6 अगस्त के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि बिजनौर, बरेली समेत 6 जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है. इसके साथ ही, कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने का भी खतरा है. कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का जोखिम भी बताया गया है, जिसके लिए लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.