लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update:29 से 31 मार्च तक होगी यूपी के इन जिलों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 3 दिन का अलर्ट

UP Weather Update Today: यूपी में आज गर्मी का सितम.लेकिन 29 मार्च की रात से बदलेगा मौसम। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 30-31 मार्च को बारिश और आंधी का अलर्ट. जानें आपके शहर में कैसा रहेगा तापमान और कहां गिरेगी बिजली.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में आज यानी 29 मार्च को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे.दिन की शुरुआत तेज धूप और बढ़ते पारे के साथ हुई है जिससे दोपहर में अच्छी-खासी गर्मी महसूस की जा सकती है.हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आज देर शाम या रात से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है जो अगले दो से तीन दिनों तक पूरे प्रदेश को भिगोएगा.