UP Weather Update: यूपी में 29 मई को 100/KM की रफ्तार से आएगा तूफान, 60 जिलों में ओले, 10+ में भयंकर बारिश... रेड अलर्ट जारी
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग का भयानक रेड अलर्ट. 29 मई को यूपी के विभिन्न जिलों में 100 km/h की रफ्तार से आंधी, 60 जिलों में ओलावृष्टि और सहारनपुर, बरेली समेत 10+ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 29 मई के लिए राज्य में एक बेहद भयानक वेदर अपडेट जारी किया है, जिसके तहत यूपी के कई हिस्सों में रेड अलर्ट की स्थिति बनी हुई है. उत्तर प्रदेश के आसमान पर अगले 24 घंटों के भीतर कुदरत का बड़ा कहर टूटने की आशंका है, जिसमें राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 100 km/h की रफ्तार से विनाशकारी तूफान आने, 60 जिलों में भारी ओलावृष्टि होने और 10 से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है.
