UPTak Baithak Logo

यूपी में बीजेपी ने घोषित किए 5 जिलों के नए जिलाध्यक्ष, देखें अंबेडकर नगर, वाराणसी और देवरिया समेत पूरी लिस्ट

बीजेपी ने यूपी के पांच नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर संगठनात्मक बदलाव की बड़ी शुरुआत कर दी है. वाराणसी, गोरखपुर समेत अहम जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. अब जल्द ही प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी होने की चर्चा तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Photo: CM Yogi and Pankaj Chaudhary
Photo: CM Yogi and Pankaj Chaudhary
social share
google news

UP political news: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पांच जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई है. इस लिस्ट में अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के जिलों को शामिल किया गया है. बता दें कि दिलीप देव पटेल को अम्बेडकरनगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, काशी नाथ सिंह को चंदौली, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर और काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है. राजनीतिक गलियारों में इस घोषणा को आगामी चुनावों और संगठन पुनर्गठन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इसके साथ ही यह संभावना भी तेज हो गई है कि पार्टी जल्द ही अपने नए प्रदेश पदाधिकारियों की पूरी सूची भी जारी कर सकती है.