Mathura Eid Clash Today: ईद की नमाज के बाद खूनी संघर्ष, बच्चों के झगड़े में चलीं लाठियां, युवक की मौत से गांव में तनाव
Mathura Eid violence: मथुरा के नगला मेव गांव में ईद की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें युवक नबाब गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि गांव में भारी पुलिस बल तैनात है.
ADVERTISEMENT

Mathura Violence
Mathura Eid violence: कोसीकलां क्षेत्र के गांव नगला मेव में ईद की नमाज अदा कर लौट रहे बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
