ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में हो गया बड़ा एक्शन, CBI ने रिटायर्ड जज सास गिरिबाला को किया गिरफ्तार
CBI arrested Twisha mother in law: नोएडा की ट्विशा मौत मामले में CBI ने बड़ा एक्शन लेते हुए रिटायर्ड जज सास गिरीबाला को गिरफ्तार किया है. FIR में दहेज प्रताड़ना, गर्भपात का दबाव और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले में दहेज हत्या समेत कई धाराओं में जांच तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

CBI arrested Twisha mother in law: नोएडा की रहने वाली ट्विशा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस चर्चित मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्विशा की रिटायर्ड जज सास गिरीबाला को गिरफ्तार कर लिया है. भोपाल पुलिस की मूल FIR जो अब पूरी तरह सीबीआई की जांच और एफआईआर का हिस्सा बन चुकी है उसमें ट्विशा की मौत को लेकर बेहद हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. एफआईआर के मुताबिक, शादी के दौरान समर्थ की मां गिरीबाला की मांग पर करीब 2 लाख रुपये दहेज के तौर पर दिए गए थे. एफआईआर में यह भी आरोप है कि फरवरी से ट्विशा के ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया था. उसे बार-बार कहा जाता था कि उसकी शादी में उसके परिवार ने उनकी हैसियत के मुताबिक खर्च नहीं किया. फिलहाल इस मामले में पुलिस और सीबीआई ने नई धाराओं के तहत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की तफ्तीश तेज कर दी है.
