लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 28 अप्रैल को इन 25 से ज्यादा जिलों में होगी बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अपडेट जारी किया है. नोएडा, मेरठ, आगरा समेत कई जिलों में राहत के आसार.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने राहत भरा अपडेट जारी किया है. मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है, जिससे तपती धूप से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में झोंकेदार हवाओं के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.