लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में गरज-बरस के लौटेगा मॉनसून... 5 दिन तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में मॉनसून की स्थिति यूपी में कैसी रहेगी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: गर्मी और उमस से परेशान उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग ने शानदार खबर दी है. मॉनसून की सुस्ती अब खत्म होने वाली है और यह पूरे जोश के साथ वापसी कर रहा है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते, 22 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश होने का अनुमान है. यह मॉनसून की धमाकेदार वापसी गर्मी की छुट्टी कर देगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.