Monsoon Rain: यूपी में मॉनसून भाग रहा तेज स्पीड से… आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ
Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में आज यानी 6 जुलाई को मॉनसून का असर तेज रहेगा. लखनऊ समेत 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का मिजाज लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे यूपी वासियों को जहां एक तरफ झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है. वहीं दूसरी तरफ मौसम का यह बदला रूप आफत भी बन सकता है. मौसम विभाग ने 6 जुलाई के मौसम को लेकर एक ताजा और बड़ा अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई को उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके साथ ही कई जिलों में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी हाई अलर्ट है.
