UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की पकड़ हुई मजबूत... 21 जुलाई को इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, 45+ जनपद में आंधी-तूफान का अलर्ट
UP Weather Update: यूपी में 21-22 जुलाई को मौसम विभाग का नया अलर्ट. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना. राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का व्यापक अलर्ट जारी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है. 21 जुलाई की सुबह से 22 जुलाई की सुबह तक पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की भी आशंका जताई गई है, जिसमें पूर्वी, मध्य और पश्चिमी यूपी के बड़े इलाके शामिल हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से बचें, सुरक्षित जगहों पर रहें.
