लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: 9 मार्च को कैसा रहेगा UP में मौसम? IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 9 और 10 मार्च को यूपी में तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है. हालांकि, इस दौरान धूप रहेगी. वहीं 11 और 12 मार्च को हवा की रफ्तार धीमी होगी और 13 और 14 मार्च को बारिश व गरज-चमक के आसार हैं. 

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: मार्च महीने का दूसरा हफ्ता चल रहा है. ऐसे में सर्दी की विदाई का माहौल भी बना हुआ है. हालांकि अभी सुबह और शाम हल्की ठंडी महसूस की जा रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 9 और 10 मार्च को यूपी में तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है. हालांकि, इस दौरान धूप रहेगी. वहीं 11 और 12 मार्च को हवा की रफ्तार धीमी होगी और 13 और 14 मार्च को बारिश व गरज-चमक के आसार हैं.