लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में अगले 24 घंटे बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. मार्च महीने की शुरुआत बारिश के साथ हो चुकी है. रविवार को महीने का तीसरा दिन है

ADVERTISEMENT

UPTak
मार्च महीने की शुरुआत में होगी बारिश
social share
Google CTA

Uttar Pradesh Weather News : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. मार्च महीने की शुरुआत बारिश के साथ हो चुकी है. रविवार को महीने का तीसरा दिन है, लेकिन बारिश का सिलसिला जारी है.  प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आज बारिश का अनुमान जताया गया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिया होने से प्रदेश में 3 मार्च तक बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 

चलेंगी तेज हवाएं 

अगले 24 घंटे में अमेठी, अयोध्या, बहराईच, बाराबंकी, गोंडा, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, श्रावस्ती, सीतापुर, उन्नाव में कई स्थानों पर ओलावृष्टि (हवा की गति 40- 60 किमी प्रति घंटे) होने की संभावना है. रविवार को पश्चिमी यूपी नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40-50 प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. इस दौरान राज्य में एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. हालांकि 4 मार्च को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की उम्मीद है.

होगी तेज बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, 'पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. बारिश और बर्फबारी का ये दौर कल यानी 4 मार्च तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोमवार को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.  बारिश होने से तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा.  जिस दिन बारिश होगी उसे दिन का तापमान रोज के तापमान से थोड़ा ठंडा रह सकता है, लेकिन इससे कुछ खास असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि लंबी और ज्यादा तेज बारिश की संभावना नहीं है. वहीं  इधर, 22 फरवरी के बाद 24 फरवरी को धूप के साथ-साथ बदल भी आते-जाते रहेंगे.'