लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में अचानक मौसम ने ली करवट, इन जिलों में झमाझम बारिश, तापमान में इतने डिग्री की गिरावट

UP weather update: सोमवार को यूपी के बरेली, आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और आगरा समेत कई जिलों में बारिश हुई. बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP weather update: उत्तर प्रदेश में अचानक आई तेज हवा के साथ झमाझम बारिश की वजह से मौसम ने करवट बदल ली है. सोमवार को यूपी के बरेली, आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और आगरा समेत कई जिलों में बारिश हुई. मुरादाबाद जिले में बारिश के संग ओले भी देखने को मिले. सिर्फ आधे घंटे की बारिश में मुरादाबाद की कई मुख्य सड़कें तालाब बन गईं और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है. बारिश के चलते लगभग 3 डिग्री तापमान की गिरावट भी दर्ज की गई है.