UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी में फरवरी में ही आ गई है गर्मी, क्या फिर एक बार पलटेगा मौसम? चौंकाऊ खबर मिली

मौसम विभाग ने बताया क‍ि आज यानी क‍ि 22 से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है. इस दौरान प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

up-weather-today
up-weather-today
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम बिल्कुल बदल चुका है. दिसंबर-जनवरी की सर्दी के बाद अब गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है. बीते एक हफ्ते से प्रदेश में गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है. ऐसे में लोगों को ये जानने की उत्सुकता है कि कहीं मौसम फिर से तो नहीं पलटेगा. लोगों की इस उत्सुकता के बीच भारतीय मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है.