UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटे भारी, 100 KM/H की रफ्तार से तबाही मचाएगा तूफान... 60 जिलों में ओले और मूसलाधार बारिश का अलर्ट
UP Weather Update: यूपी में 29 मई को मौसम का महासंग्राम. मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट; 100 km/h की रफ्तार से आएगा तूफान, 60 जिलों में गिरेंगे ओले, सहारनपुर-मुरादाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश.
ADVERTISEMENT

UP Weather News
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के आसमान पर कुदरत का बड़ा पहरा बैठने जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य में एक बेहद खौफनाक और बड़ा वेदर बुलेटिन जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 29 मई को पूरे यूपी में मौसम का सबसे खतरनाक रूप देखने को मिल सकता है. राज्य के एक बहुत बड़े हिस्से में 100 km/h की रोंगटे खड़े कर देने वाली रफ्तार से विनाशकारी तूफान आने और लगभग 60 जिलों में ताबड़तोड़ ओलावृष्टि (Hailstorm) होने की गंभीर चेतावनी दी गई है.
